फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या किसान पति-पत्नि दोनों एक साथ ले सकते हैं पीएम किसान योजना का लाभ, जानें क्या है नियम

Tue, 22 Apr 2025 10:12 AM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान योजना को लेकर अक्सर कुछ किसानों के मन में सवाल रहता है कि क्या एक पति के साथ पत्नी भी इस योजना का लाभ ले सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
PM Kisan Nidhi Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत देश के पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में हर चार महीने पर दी जाती है। यह योजना किसानों को खेती से जुड़े खर्चों में मदद करने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय है, और अक्सर इसके नियमों को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठते हैं। इसी कड़ी में एक सवाल यह है कि क्या एक ही किसान परिवार में पति और पत्नी दोनों इस योजना का लाभ एक साथ ले सकते हैं? आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ किसी व्यक्ति विशेष को नहीं, बल्कि 'किसान परिवार' को दिया जाता है। योजना के नियमों के अनुसार, 'किसान परिवार' की परिभाषा में पति, पत्नी और उनके नाबालिग बच्चे शामिल होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
इसका मतलब है कि पूरे परिवार को एक इकाई माना जाएगा, और इस एक इकाई यानी 'किसान परिवार' से केवल एक ही सदस्य इस योजना के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए पात्र होगा। इस योजना के तहत लाभ उस व्यक्ति को मिलता है, जिसके नाम पर खेती योग्य जमीन दर्ज है। 

ये भी पढ़ें- PM Kisan: सरकार किस महीने किसानों के खाते में भेज सकती है 20वीं किस्त? जानिए कैसे करें स्कीम में ई-केवाईसी

4 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
योजना का उद्देश्य कृषि परिवार को सहायता प्रदान करना है, न कि परिवार के प्रत्येक वयस्क सदस्य को व्यक्तिगत रूप से लाभ देना है। इसलिए, एक ही परिवार के पति और पत्नी दोनों एक साथ पीएम किसान योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: जल्द करा लें पीएम किसान योजना में यह एक जरूरी काम, वरना लाभ मिलने में हो सकती हैं दिक्कतें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pm kisan 19 kist farmer - फोटो : Adobe Stock
यदि अनजाने में या जानकारी के अभाव में पति और पत्नी दोनों ने इस योजना के लिए आवेदन कर दिया है और गलती से दोनों को लाभ मिलना शुरू हो गया है, तो यह नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसी स्थिति में, सरकार द्वारा सत्यापन के दौरान या बाद में यह पता चलने पर किसी एक व्यक्ति से प्राप्त हुई राशि की वसूली की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें