PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश भर में कई किसान बीते लंबे समय से 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। उनका ये इंतजार खत्म हो चुका है। कुछ दिनों पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के 8 करोड़ से भी ज्यादा किसानों के खाते में दो हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर किया है। हालांकि, देश में ऐसे किसानों की संख्या काफी अधिक है, जिनके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 12वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर नहीं हुए हैं। अगर आपके खाते में भी योजना की 12वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। इस स्थिति में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। किस्त से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक मेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर मेल भेजकर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। मेल पर आपकी समस्या को सुना जाएगा और उसका जल्दी से निपटारा करने की कोशिश की जाएगी।