फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: दिवाली से पहले सरकार दे सकती है 21वीं किस्त की सौगात, पर इन किसानों के हाथ लग सकती है निराशा

Mon, 22 Sep 2025 05:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana Ki 21 Kist Kise Nahi Milegi: पीएम किसान योजना की इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या आपको इस किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं? आप यहां जान सकते हैं कि किन किसानों की 21वीं किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Yojana 21st Installment Release Date: देश में अलग-अलग तरह की योजनाएं चल रही हैं जिनसे करोड़ों की संख्या में लाभार्थी लाभ ले रहे हैं। बात अगर किसानों की करें तो किसान जब दिन-रात खेत में मेहनत करता है, बारिश से अपनी फसल को बचता है, सूखे से जूझता है, उत्तम क्वालिटी के बीज लाता है आदि। तब जाकर किसानों की फसल लहलहाती है। हालांकि, ये इतना आसान भी नहीं है क्योंकि किसानों को आर्थिक रूप से चुनौती आती ही हैं और खासतौर पर उन किसानों को जो छोटे किसान होते हैं।

ऐसे ही किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाता है यानी साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। कुल 20 बार ये लाभ जारी होने के बाद अब बारी 21वीं किस्त की है, लेकिन क्या आप जानते हैं किन किसानों की किस्त अटक सकती है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
कब जारी हो सकती है 21वीं किस्त?
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो जान लें अब तक योजना के तहत कुल 20 किस्त जारी हो चुकी हैं। बीती 2 अगस्त को 20वीं किस्त जारी हुई जिसका लाभ लगभग 9 करोड़ से भी अधिक किसानों को मिला। ऐसे में अब बारी 21वीं किस्त की है जिसका इंतजार किसानों को बेसब्री से है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • नियमों के मुताबिक, पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है और इस हिसाब से 21वीं किस्त नवंबर में जारी हो सकती है। पर कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 21वीं किस्त दिवाली से पहले जारी हो सकती है क्योंकि केंद्र सरकार किसानों को दिवाली का तोहफा दे सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

4 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
किन किसानों को और क्यों नहीं मिलेगी योजना की किस्त? 
  • अगर आप पीएम किसान योजना के तहत किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो जान लें कि इस योजना का लाभ सिर्फ पात्र किसानों को मिलता है। अगर अपात्र होने क बाद भी आपने गलत तरीके से आवेदन किया है, तो ऐसे किसानों की पहचान कर आवेदन कैंसिल किए जा रहे हैं और इन्हें किस्त से भी वंचित रखा जा रहा है। जरूरत पड़ने पर रिकवरी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • आपने अगर ई-केवाईसी काम नहीं करवाया है तो भी आपकी किस्त अटक सकती है। योजना के तहत ये सबसे जरूरी काम है
  • किस्त के लाभ से वे किसान भी वंचित रह सकते हैं जो भू-सत्यापन का काम नहीं करवा रहे हैं, क्योंकि नियमों के तहत ये काम भी जरूरी है
  • अगर आपके बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक नहीं है और साथ ही आपके बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन नहीं है, तो भी आपके हाथ किस्त के बिना खाली रह सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें