फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST 2.0: जीएसटी दरों के बदलने के बाद क्या एलपीजी गैस सिलेंडर भी हो गए हैं सस्ते?

Mon, 22 Sep 2025 04:13 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जीएसटी की दरों के कम होने की वजह से खाने पीने की चीजों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोटरसाइकिल, कार आदि कई चीजों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इस बदलाव के लागू होने के बाद देश के करोड़ों लोगों को सीधा फायदा पहुंच रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
GST On LPG Gas Cylinder - फोटो : AdobeStock
आज 22 सितंबर से देशभर में GST की नई दरें लागू हो गई हैं। भारत सरकार ने जीएसटी के 4 स्लैब को घटाकर अब केवल दो स्लैब 5% और 18% कर दिया है। वहीं लग्जरी और सिन प्रोडक्ट के लिए 40 प्रतिशत का एक अतिरिक्त स्लैब बनाया है। जीएसटी काउंसिल की बैठक में इस फैसले को लिया गया था। बीते लंबे समय से जीएसटी में रिफॉर्म करने को लेकर सरकार से मांग की जा रही थी। यह नया बदलाव अब लागू हो गया है।

जीएसटी की दरों के कम होने की वजह से खाने पीने की चीजों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोटरसाइकिल, कार आदि कई चीजों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इस बदलाव के लागू होने के बाद देश के करोड़ों लोगों को सीधा फायदा पहुंच रहा है। लोग अब पहले के मुकाबले ज्यादा पैसों की बचत कर सकेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
जीएसटी 2.0 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
जीएसटी के नए बदलावों के लागू होने के बाद कई लोग यह सवाल कर रहे हैं कि क्या LPG गैस सिलेंडर की कीमतें कम होंगी? आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर 5 प्रतिशत की जीएसटी लगती है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर जिनका उपयोग होटल और रेस्टोरेंट में किया जाता है उस पर सरकार 18 प्रतिशत की जीएसटी चार्ज करती है। 

GST New Rates: जीएसटी की नई दरें कल से होंगी लागू, जानें एसी, टीवी, बाइक, कार की कीमत कितनी हो जाएंगी सस्ती
विज्ञापन

3 of 5
LPG Gas - फोटो : Adobe Stock
जीएसटी के नए बदलावों के लागू होने के बाद भी एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। घरेलू और कमर्शियल दोनों ही सिलेंडर पर पहले वाले ही टैक्स लागू होंगे। इस कारण एलपीजी गैस की कीमतें पहले जैसे ही रहेंगी। 

House Buying Tips: खरीदने जा रहे हैं नया घर? फ्रॉड और जालसाजी से बचने के लिए जरूर जान लें ये बातें

4 of 5
lpg gas cylinder - फोटो : Adobe Stock
नए जीएसटी सुधार लागू होने के बाद कार, एसी, फ्रिज, टीवी ये सभी चीजें सस्ती हुई हैं। इन सभी इलेक्ट्रोनिक उपकरणों पर जीएसटी को घटा दिया गया है। इसके अलावा हेल्थकेयर सेक्टर को भी राहत दी गई है। 

ABY: आयुष्मान कार्ड दिखाने के बावजूद अस्पताल इलाज करने के लिए मांग रहा पैसे, तो यहां करें शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lpg gas cylinder - फोटो : Adobe Stock
दवाओं और मेडिकल उपकरणों पर सरकार ने टैक्स घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है। इन सब के अलावा सरकार ने एजुकेशन से जुड़ी सेवाओं और सामग्री पर भी जीएसटी दरों को कम किया है। सरकार द्वारा किए गए इस बदलाव को देशभर में सराहा जा रहा है। 

CIBIL Score: सिबिल स्कोर हो गया है खराब, तो इन तरीकों से कर सकते हैं सुधार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें