फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में कब आएंगे 21वीं किस्त के पैसे, क्या पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं लाभ?

Mon, 13 Oct 2025 01:30 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Nidhi Yojana: 21वीं किस्त के पैसे पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित 27 लाख किसानों के खाते में भेजे गए थे। इस कारण कई किसान यह जानना चाहता हैं कि बाकि किसानों के खाते में 21वीं किस्त के पैसे कब आएंगे?
विज्ञापन
1 of 5
कब खाते में आएगी 21वीं किस्त - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Yojana 21 Installment Release Date: केंद्र सरकार आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। इस योजना की शुरुआत साल 2019 में की गई थी। अपनी इस महत्वाकांक्षी स्कीम के अंतर्गत सरकार किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की धनराशि प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को किसानों के खाते में तीन किस्तों के रूप में भेजा जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि 4 महीनों के अंतराल पर किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है।

भारत सरकार अब तक इस योजना की 21 किस्तें जारी कर चुकी है। हालांकि, 21वीं किस्त के पैसे पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित 27 लाख किसानों के खाते में भेजे गए थे। इस कारण कई किसान यह जानना चाहता हैं कि बाकि किसानों के खाते में 21वीं किस्त के पैसे कब आएंगे?
विज्ञापन

2 of 5
कब खाते में आएगी 21वीं किस्त - फोटो : Adobe Stock
कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त दिवाली से पहले जारी कर सकती है। हालांकि, इसकी संभावना काफी कम दिखाई दे रही है। इस योजना की 21वीं किस्त सरकार अगले महीने में जारी कर कर सकती है।

Aadhaar: अब मुफ्त में करा सकेंगे बच्चों का आधार कार्ड अपडेट, जानिए कब तक लागू रहेगी यह सुविधा 
विज्ञापन

3 of 5
कब खाते में आएगी 21वीं किस्त - फोटो : AdobeStock
हालांकि, किस्त के पैसे किस तारीख को सरकार जारी करेगी इसको लेकर आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं हुई है। देशभर में कुछ किसानों का कई बार यह सवाल रहता है कि क्या किसान पति पत्नी अगर दोनों एक साथ इस योजना में आवेदन करें? इस स्थिति में क्या दोनों लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं?

WhatsApp: व्हाट्सएप की इस सेटिंग से आप खुद तय कर सकते हैं कौन देख सकता है आपका स्टेटस

4 of 5
कब खाते में आएगी 21वीं किस्त - फोटो : AdobeStock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नियमों के अंतर्गत परिवार में केवल एक सदस्य ही इस योजना का लाभ ले सकता है। परिवार में केवल उसी सदस्य को इस योजना का लाभ दिया जाता है, जिसके नाम पर कृषि भूमि रजिस्टर्ड है। 

Aadhaar Card: 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कैसे बनता है? जानिए किन डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कब खाते में आएगी 21वीं किस्त - फोटो : AdobeStock
इस कारण एक परिवार में किसान पति और पत्नी दोनों एक साथ लाभ नहीं ले सकते हैं। दोनों में से कोई एक सदस्य ही इस योजना का लाभ ले सकता है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए आपको इस स्कीम में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन कराना जरूरी है। 

Govt Scheme: 5 लाख का लोन वो भी बिना ब्याज! सरकार चला रही है शानदार योजना, ऐसे मिलेगा लाभ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें