फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! जल्द जारी हो सकती है 21वीं किस्त, इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2 हजार रुपये

Sun, 09 Nov 2025 05:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan 21st Installment Date: इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। भारत सरकार अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
देश में करोड़ों किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इन आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं को चला रही हैं, ताकि खेती किसानी करते समय किसानों को किसी प्रकार की आर्थिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने साल 2019 में एक बेहद ही शानदार योजना को शुरू किया था। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। भारत सरकार अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस राशि को हर साल किसानों के खाते में 3 किस्तों के माध्यम से भेजा जाता है। भारत सरकार अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 21 किस्तें ट्रांसफर कर चुकी है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
हालांकि, 21वीं किस्त बाढ़ प्रभावित चार राज्यों (पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर) के किसानों के खाते में भेजी गई थी। वहीं देश के बाकी किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार उनके खाते में कब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त भेजेगी। 

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इन किसानों को मिल सकते हैं सालाना 6 की जगह 9 हजार रुपये
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार बिहार चुनाव के बाद नवंबर महीने में ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी कर सकती है। 14 नवंबर को बिहार चुनाव के परिणाम जारी होंगे। हालांकि, अभी तक किस्त जारी करने की तारीख का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। 

4 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
अगर आप इस योजना की 21वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में स्कीम में आपकी ई-केवाईसी होनी जरूरी है। अगर आपने अब तक योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है, ऐसे में आपको इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। आप पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर विजिट करके आसानी से इस स्कीम में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं।

PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेगी 21वीं किस्त, चेक करें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
योजना में आपको भूलेखों का सत्यापन कराना जरूरी है। इसके अलावा अगर आपने आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी स्कीम में दर्ज की थी, तो इस स्थिति में स्कीम में आपके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें