फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन में किस समय कर सकते हैं मिडिल बर्थ का इस्तेमाल? जरूर जान लें रेलवे का यह नियम

Sun, 09 Nov 2025 04:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ट्रेनों में अक्सर सफर करते समय मिडिल बर्थ का इस्तेमाल कब से कब तक किया जा सकता है? इसको लेकर कंफ्यूजन रहती है। ट्रेन में सफर करने वाले कई यात्रियों को भारतीय रेलवे के मिडिल बर्थ के उपयोग को लेकर बनाए गए नियम के बारे में पता नहीं होता है।
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
भारतीय रेलवे आज दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में से एक है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह देशभर में हजारों ट्रेनों को चला रहा है। ये ट्रेनें देश के प्रमुख भागों को एक दूसरे से कनेक्ट करने का काम करती हैं। इन ट्रेनों में हर रोज करोड़ों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। भारतीय रेलवे आधुनिकीकरण और तकनीकी प्रगति पर भी काम कर रहा है। इसके अलावा यात्रियों के सफर को कैसे सुविधाजनक और आरामदायक बनाया जा सकता है इसको लेकर भी रेलवे हमेशा प्रयासरत रहता है।

इसी को देखते हुए रेलवे ने कई नियम भी बना रखे हैं। ट्रेनों में अक्सर सफर करते समय मिडिल बर्थ का इस्तेमाल कब से कब तक किया जा सकता है? इसको लेकर कंफ्यूजन रहती है। ट्रेन में सफर करने वाले कई यात्रियों को भारतीय रेलवे के मिडिल बर्थ के उपयोग को लेकर बनाए गए नियम के बारे में पता नहीं होता है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
अगर आप ट्रेन में सफर करते हैं या करने जा रहे हैं तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि ट्रेन में मिडिल बर्थ का इस्तेमाल रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक किया जा सकता है। रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे के बीच अगर दूसरा यात्री आपको मिडिल बर्थ का इस्तेमाल करने से रोकता है तो इसकी शिकायत टीटीई से कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
आपको इस बारे में भी पता होना चाहिए कि लोअर बर्थ पर मिडिल बर्थ और अपर बर्थ का यात्री रात 10 बजे के बाद नहीं बैठ सकता है। ट्रेन में अगर आप सफर कर रहे हैं तो आपको कुछ दूसरे नियमों के बारे में भी पता होना जरूरी है। 

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
भारतीय रेलवे के नियमों के अंतर्गत ट्रेन में सफर करते समय धुम्रपान करना और शराब पीना वर्जित है। ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा ट्रेन में झगड़ा करना या तेज आवाज में बातचीत करने पर भी रोक है। ऐसा करने पर साथी यात्रियों के सफर का अनुभव खराब होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
ट्रेन में अपने साथ किसी तरह की विस्फोटक सामग्री नहीं ले जा सकते हैं। भारतीय रेलवे के नियमों के अंतर्गत रात के 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे के बीच टीटीई आपके टिकट को चेक नहीं कर सकता है। वहीं अगर कोई यात्री ट्रेन में रात 10 बजे के बाद यात्रा कर रहा है तो यह नियम उस पर लागू नहीं होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें