PM Kisan Yojana 21st Installment Date 2025: भारत एक कृषि प्रधान देश है। हमारे देश की एक बड़ी आबादी अपनी आजीविका के लिए खेती पर निर्भर है। किसानों की मेहनत के कारण हमारे देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होती है। इसके अलावा कृषि क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करने का काम करता है। हालांकि आजादी के बाद से देश में करोड़ों किसान आर्थिक तंगी, संसाधनों की कमी और खेती की बढ़ती लागत जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
किसानों की इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए भारत सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इन्हीं में एक स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत देश के किसानों को सालाना 3 किस्तों के माध्यम से 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के खाते में भेजी जाती है।