फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: इन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड, चेक करें कहीं आपका नाम तो नहीं इसमें

Sat, 20 Sep 2025 04:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman card Kiska Nahi Ban Sakta Hai: आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं किन लोगों का ये आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता है?
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Eligibility: कई योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का किया जाता है। अगर आप देखेंगे तो मौजूदा समय में देश में एक से बढ़कर एक योजना चल रही है। राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही कई अलग-अलग योजनाओं का संचालन करती है। इन योजनाओं के जरिए लोगों को लाभ देने के काम किया जाता है। जैसे, एक योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना है। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है।

करोड़ों लोग इस योजना से जुड़े हैं और मुफ्त इलाज करवा रहे हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। ये कार्ड बनवाना जरूरी है क्योंकि इसी के जरिए मुफ्त इलाज होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे लोग कौन हैं जो इस योजना का लाभ नहीं ले सकते यानी जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप उन लोगों के बारे में जान सकते हैं जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता। चलिए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe stock
इन अस्पतालों में करवा सकते हैं 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज
  • आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो इस कार्ड से आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। सरकार हर साल आयुष्मान कार्ड में 5 लाख रुपये की लिमिट देती है जिससे आप बीमारियों (जो योजना में कवर हैं) का इलाज करवा सकते हैं। ये इलाज उन अस्पतालों में करवाया जा सकता है, जो इस योजना में पंजीकृत हैं जिसमें कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
ये हैं वे लोग, जिनका नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड:-
  • जो संगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जिन लोगों का पीएफ कटता है
  • जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं
  • जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं
  • जो लोग ईएसआईसी का लाभ ले रहे हैं
  • जो लोग करदाता हैं आदि।
नोट:- अगर आप इस सूची में हैं, तो आपका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाएगा।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
पात्रता कर लें चेक:-

स्टेप 1
  • आप अगर ये जानना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं तो आप अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
  • यहां पर आपको कई सारे ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको सिर्फ 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको यहां पर अपनी कुछ जानकारी भरनी हैं जैसे, कैप्चा कोड और अपना मोबाइल नंबर भरें
  • फिर यहां पर बाकी चीजें भरकर लॉगिन कर लें
  • अब आपको अपना राज्य, जिले जैसी बाकी जानकारी भरनी होती है
  • फिर आप जान पाएंगे कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें