फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या इस हफ्ते जारी हो सकती है 20वीं किस्त या अभी और लगेगा समय? यहां जानें किसान

Tue, 24 Jun 2025 02:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan 20th Installment Date: अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको भी 20वीं किस्त का इंतजार होगा? पर ये किस्त कब जारी होगी? क्या इस सप्ताह में ये किस्त जारी हो सकती है?
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब रिलीज होगी? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Yojana 20th Installment Release This Week: मौजूदा समय में अगर देखेंगे तो एक बड़ी संख्या में अलग-अलग तरह की कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं देश में चल रही हैं। राज्य सरकारें अलग से तो केंद्र सरकार अलग से कई योजनाओं का संचालन करती है। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। ये भारत सरकार की योजना है जिसके तहत सिर्फ पात्र किसानों को आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार कब तक किसानों के खाते में भेज सकती है 20वीं किस्त? ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

जो किसान इस योजना के लिए पात्र है वो आवेदन कर सालाना 6 हजार रुपये प्राप्त कर सकता है। ये पैसे 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में मिलते हैं और अब तक कुल ऐसी 19 किस्त जारी हो चुकी है। ऐसे में अब बारी 20वीं किस्त की है, लेकिन ये किस्त कब जारी होगी? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि क्या इस सप्ताह में 20वीं किस्त जारी हो सकती है। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब रिलीज होगी? - फोटो : Adobe Stock
किस्त चाहिए तो ये काम जरूर करवा लें:-

पहला काम
  • अगर आप पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो जान लें कि इसके लिए आपको ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी करवा लें या खुद योजना की आधिकारिक एप या आधिकारिक वेबसाइट Pmkisan.gov.in से इस काम को करवा लें।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब रिलीज होगी? - फोटो : Freepik
दूसरा काम
  • किस्त का लाभ लेना है तो योजना से जुड़े किसानों को भू-सत्यापन का काम भी करवाना होता है। इस काम को न करवाने पर भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसमें किसानों की खेती योग्य भूमि का सत्यापन किया जाता है।

4 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब रिलीज होगी? - फोटो : pmkisan.gov.in
क्या इस सप्ताह जारी हो सकती है किस्त?
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन अभी किस्त जारी होने को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है। योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर भी 19वीं किस्त की ही जानकारी अपडेट है। ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है कि ये किस्त कब जारी हो सकती है। दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब रिलीज होगी? - फोटो : Adobe Stock
  • इसे आप ऐसे समझिए जैसे, 17वीं किस्त जून 2024 में जारी हुई थी तो इसके चार महीने के अंतराल पर अक्तूबर 2024 में 18वीं किस्त और इसके बाद बीती फरवरी को 19वीं किस्त जारी हुई। इस हिसाब से 20वीं किस्त का समय जून में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि आखिरी हफ्ते के बचे हुए दिनों में 20वीं किस्त जारी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें