फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike: मानसून सीजन शुरू होने से पहले तुरंत करा लें अपनी बाइक में ये जरूरी काम, दुर्घटना की संभावना हो जाएगी कम

Tue, 24 Jun 2025 01:51 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Monsoon Bike Safety Tips: कई जगहों पर जलभराव भी देखने को मिलता है। इस सीजन में बाइक चलाना काफी मुश्किल भरा काम होता है। इस दौरान बाइक चालक द्वारा की गई एक छोटी सी लापरवाही एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
Monsoon Bike Safety Tips - फोटो : AdobeStock
Monsoon Bike Safety Tips: मानसून का सीजन गर्मी से राहत लेकर आता है। हालांकि, मानसून के सीजन में बरसात के ज्यादा होने के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ जाती है। इसके अलावा कई जगहों पर जलभराव भी देखने को मिलता है। इस सीजन में बाइक चलाना काफी मुश्किल भरा काम होता है। इस दौरान बाइक चालक द्वारा की गई छोटी सी लापरवाही एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इस कारण मानसून का सीजन शुरू होने से पहले आपको अपनी बाइक में कुछ जरूरी मेंटेनेंस करवा लेना चाहिए ताकि आगे चलकर आपको दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

मानसून के सीजन में सड़कें काफी गीली होती हैं ऐसे में अगर टायर घिसे हुए हों या ब्रेक ढीले हों, तो बाइक आसानी से फिसल सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन जरूरी मेंटेनेंस के बारे में जिन्हें आपको मानसून के सीजन शुरू होने से पहले करा लेना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
Monsoon Bike Safety Tips - फोटो : AdobeStock
मानसून के सीजन की शुरुआत होने से पहले आपको अपनी बाइक की सर्विसिंग एक बार करा लेनी चाहिए। इस दौरान टायर, ब्रेक, क्लच, चेन, लाइट्स, बैटरी, वायरिंग आदि की जांच जरूर कराएं। अगर इंजन ऑयल और ब्रेक ऑयल बदलावाना जरूरी है तो उसे तुरंत बदलवाएं। 

AC: एसी को लेकर केंद्र सरकार ला रही नया नियम, 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा तापमान
विज्ञापन

3 of 5
Monsoon Bike Safety Tips - फोटो : AdobeStock
अगर आपकी बाइक के टायर काफी पुराने और घिस चुके हैं, तो इन टायरों का उपयोग करने पर बाइक के फिसलने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। इससे टायर की ग्रिप कमजोर हो जाती है। ऐसी स्थिति में आपको बिना देर किए बाइक में नया टायर लगवा लेना चाहिए। 

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम

4 of 5
Monsoon Bike Safety Tips - फोटो : AdobeStock
कई बार देखने को मिलता है मानसून के सीजन में ब्रेक ठीक ढंग से काम नहीं करते हैं। बाइक की सर्विसिंग कराते समय इसको ठीक कराएं। बरसात के सीजन में पानी के कारण चेन और साइलेंसर में जंग लगने की संभावना काफी ज्यादा होती है इस कारण आपको रेगुलर इंटरवल पर लुब्रिकेशन कराते रहना चाहिए। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Monsoon Bike Safety Tips - फोटो : AdobeStock
बरसात के सीजन में फिसलन भरी सड़क पर आपको तेज रफ्तार पर बाइक नहीं चलाना चाहिए। इस दौरान तेज रफ्तार पर बाइक चलाना दुर्घटना को न्यौता देना है। नियमित रफ्तार पर ही बाइक चलाएं। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें