फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस दिन आ रही 14वीं किस्त, किसान ऐसे पता करें आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं?

Sun, 04 Jun 2023 11:21 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana 14th Installment Release Date - फोटो : Istock
PM Kisan Yojana 14th Installment Release Date: देश में आज भी करोड़ों किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को कृषि करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। ऐसे में इन किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई तरह की स्कीम्स का संचालन कर रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी इन्हीं स्कीमों में से एक है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता हर साल किसानों के खाते में तीन किस्तों के माध्यम से जारी की जाती है। हर किस्त को 4 महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। अब तक किसानों के खाते में कुल 13 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। ऐसे में देशभर के करोड़ों किसान 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कब तक भारत सरकार किसानों के खाते में 14वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana 14th Installment Release Date - फोटो : Istock
गौरतलब बात है कि भारत सरकार ने अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त को ट्रांसफर करने को लेकर कोई बड़ा एलान नहीं किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार जून से लेकर जुलाई महीने के बीच किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana 14th Installment Release Date - फोटो : Istock
अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं कि आपके खाते में 14वीं किस्त के पैसे आएंगे या नहीं। इस बारे में पता करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना है। 

Aadhaar Card: जून में ही पूरे करा लें आधार कार्ड से जुड़े ये तीन जरूरी काम, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

4 of 5
PM Kisan Yojana 14th Installment Release Date - फोटो : Istock
वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको बेनिफिशियरी सेक्शन के विकल्प का चयन करना है। नेक्स्ट स्टेप पर अपने 10 अंकों के रजिस्ट्रेशन नंबर को दर्ज करें। इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक करें। इस तरह आप आसानी से अपने स्टेटस को चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana 14th Installment Release Date - फोटो : Istock
अगर आपकी स्क्रीन पर ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सीडिंग के सामने NO लिखा नजर आ रहा है। ऐसे में आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं अगर इन तीनों विकल्प के आगे Yes लिखा आ रहा है। ऐसे में आपको योजना का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें