PM Kisan 13th Installment Date and Time 2023: देश में किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों के समक्ष खेती किसानी करते समय आने वाली आर्थिक दिक्कतों को कम करना है। इसी कड़ी में भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल तीन किस्त के रूप में किसानों को 6 हजार रुपये प्रदान कर रही है। अब तक किसानों के खाते में कुल 12 किस्त के पैसे ट्रांसफर हो चुके हैं। हाल ही में 17 अक्तूबर, 2022 के दिन नई दिल्ली में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने 12वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया था। 12वीं किस्त आने के बाद कई किसान अब 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत सरकार कब तक 13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है।