फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना से जुड़ा जरूरी अपडेट, सरकार इस दिन जारी कर सकती है 13वीं किस्त

Sat, 28 Jan 2023 12:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment Date - फोटो : Istock
PM Kisan Yojana 13th Installment Release Date 2023: देशभर में करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनका यह इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। भारत सरकार जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त को जारी कर सकती है। भारत सरकार ने 12वीं किस्त को 17 अक्तूबर, 2022 के दिन जारी किया था। हालांकि, 12वीं किस्त को जारी हुए अब कई दिन बीत चुके हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की यह राशि हर साल किसानों के खाते में तीन किस्त के रूप में भेजी जाती है। तीनों किस्त के पैसे हर 4 महीनों के अंतराल में भेजे जाते हैं। अब तक कुल 12 किस्त के पैसों को सरकार द्वारा किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जा चुका है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment Date - फोटो : Istock
वहीं जल्द ही भारत सरकार किसानों के खाते में 13वीं किस्त के पैसों को भी ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment Date - फोटो : Istock
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार जनवरी महीने के अंतिम सप्ताह या फरवरी माह के पहले सप्ताह में देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में 13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है। 

Insurance Claim: इंश्योरेंस कंपनी बार-बार कर रही है आपके क्लेम को रिजेक्ट, तो करें ये काम

 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment Date - फोटो : istock
देशभर में 12 करोड़ से अधिक किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। भारत सरकार इस महत्वाकांक्षी योजना के जरिए देशभर के गरीब किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment Date - फोटो : Istock
वहीं अगर आपने अब तक योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द इस काम को करा लेना चाहिए। इसके अलावा आपको योजना में अपने भूलेखों का सत्यापन भी करा लेना चाहिए। अगर आप इन दोनों को काम को नहीं करते हैं। ऐसे में आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

LIC: रिटायरमेंट के बाद पैसों की चिंता खत्म करेगी एलआईसी की यह स्कीम, हर महीने मिलेगी फिक्स्ड पेंशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें