किसी भी अनहोनी या अचानक आए बड़े खर्चे से व्यक्ति को एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई लोग जब भी किसी महंगी वस्तु को खरीदते हैं या किसी अनहोनी से अपने आपको सुरक्षित करने के लिए पहले ही इंश्योरेंस पॉलिसी को खरीद लेते हैं। इंश्योरेंस पॉलिसी किसी भी प्रकार की अनहोनी या वित्तीय हानि होने पर परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है। वहीं कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि बीमा कंपनी कोई छोटा बड़ा कारण निकालकर व्यक्ति के इंश्योरेंस क्लेम को रिजेक्ट कर देती है। इंश्योरेंस क्लेम के रिजेक्ट हो जाने के बाद व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है। इसी को देखते हुए इंश्योरेंस नियामक आईआरडीएआई ने कई तरह के नियमों को बना रखा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि अगर कोई इंश्योरेंस कंपनी आपके बीमा कवर को रिजेक्ट करती है। ऐसे में आपको क्या करना चाहिए?