PM Kisan Yojana 12th Installment: हमारे देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनमें से कई योजनाओं में आर्थिक मदद देने का प्रावधान है। जैसे- किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही देख लीजिए। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इसका लाभ देश के गरीब और जरूरतमंद पात्र किसानों को मिलता है। योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये जो कि हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। अब तक योजना की 12 किस्त जारी हो चुकी है, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जिनको 12वीं किस्त के पैसे अब तक नहीं मिले हैं। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप वो कारण जान लें जिसके कारण आपकी किस्त अटक सकती है, और ऐसा कौन सा काम जिसे करने से आपको अभी भी 12वीं किस्त मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...