Aadhaar Card: अगर आप कोई सरकारी या गैर-सरकारी काम करवाने जाते हैं, तो आपको कई तरह के दस्तावोजों की जरूरत पड़ती है। इसमें से एक आपका आधार कार्ड है, जिसके लिए अगर ये कहा जाए कि ये आज की जरूरत बन चुका है तो शायद इसमें कुछ गलत न हो। बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो, राशन कार्ड बनवाना हो, सरकारी योजनाओं में सब्सिडी लेनी हो, गैस कनेक्शन लेना हो आदि जैसे कई अन्य कामों के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। लेकिन जरा सोचिए कि अगर आपका आधार कार्ड ही नकली निकले तो फिर आप क्या करेंगे? दरअसल, जालसाज थोड़े से पैसे के लालच में फर्जी तरीके से लोगों के नकली आधार कार्ड बनाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने आधार कार्ड के बारे में जानना चाहते हैं कि ये असली है या फिर नकली। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसका प्रोसेस जान सकते हैं...