फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: जल्द जारी हो सकती है 17वीं किस्त, इसलिए किसान आज ही करवा लें ये दो काम

Tue, 30 Apr 2024 10:43 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi: किसानों को किस्त पाने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Amar Ujala
17th Installment Release Date: देश के उन किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जाता है, जो जरूरतमंद होते हैं। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के अंतर्गत हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। ऐसे में अब तक पात्र किसानों को 16 किस्त के पैसे जारी किए जा चुके हैं। बीती 28 फरवरी को 16वीं किस्त जारी की गई थी, जिसमें लगभग 9 करोड़ पात्र किसानों को पैसे दिए गए थे। इसी क्रम में इस बार 17वीं किस्त जारी होनी है, जिसका इंतजार सभी को है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले, तो आपको कुछ काम करवाने होंगे। वहीं, अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से दो काम हैं...
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi: किसानों को किस्त पाने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : istock
कौन से काम हैं जरूरी?

ई-केवाईसी
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले, तो आपके लिए ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। अगर कोई किसान इस काम को नहीं करवाता है, तो वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi: किसानों को किस्त पाने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : istock
भू-सत्यापन
  • उन किसानों की किस्त भी अटक सकती है, जिन्होंने भू-सत्यापन नहीं करवाया है। योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को ये काम करवाना अनिवार्य है। आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय या गांव के प्रधान से इसके लिए संपर्क कर सकते हैं।

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi: किसानों को किस्त पाने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : istock
इन बातों का भी रखें ध्यान:-
  • कभी भी अपात्र होने पर गलत तरीके से योजना से न जुड़ें
  • आवेदन के समय फॉर्म में किसी तरह की कोई गलती न करें
  • अपने बैंक खाते की जानकारी सही दें
  • आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi: किसानों को किस्त पाने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Istock
17वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
  • 17वीं किस्त कब जारी होगी, इसकी कोई तारीख अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जून के आखिरी या जुलाई के पहले सप्ताह में ये किस्त जारी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें