PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जरिए उन किसानों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है, जो असल में जरूरतमंद हैं। कई किसान ऐसे हैं जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। इसलिए योजना से जुड़े ऐसे पात्र किसानों को केंद्र सरकार की तरफ से हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। सरकार इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में देती है। जैसे- इस बार 15वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई किसान ऐसे भी हैं जिनकी किस्त अटक सकती है? जी हां और इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं जिनके बारे में आप आगे जान सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए किस्त अटकने के कारणों के बारे में जानते हैं...