फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इन लोगों को वापस करनी पड़ सकती है पीएम किसान योजना की किस्त, जानें क्या हुआ है बदलाव

Tue, 22 Mar 2022 05:05 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : iStock
भारत की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि पर आधारित है। ऐसे में देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर कृषि से जुड़ा हुआ है। आजादी के बाद से भारत में किसानों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए सरकार ने कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को शुरू किया। हालांकि, इन योजनाओं का कोई खास लाभ किसानों को नहीं पहुंचा। आज भी किसान कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। इस योजना के तहत सरकार हर साल किसानों को तीन किस्त के रूप में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देती है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य किसानों की आय में वृद्धि करना है। सरकार समय समय पर इस योजना में कई बदलाव भी करती रहती है। हाल ही में एक बड़ा बदलाव सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किया है। 
विज्ञापन

2 of 8
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : iStock
इस बदलाव के अंतर्गत किसानों को योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी है। अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं, तो आपको जल्द से जल्द योजना में ई-केवाईसी करवा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 8
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : iStock
अगर आप ये काम नहीं करते, तो आपको पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा बदलाव के अंतर्गत अपात्र किसानों से पैसों की वसूली भी की जाएगी।

4 of 8
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : iStock
देश में ऐसे कई अपात्र लोग हैं, जो अभी भी इस योजना का लाभ ले रहे हैं। कई इनकम टैक्स पेयर्स भी इस योजना के तहत 2 हजार रुपये की किस्त का लाभ ले रहे हैं। इसके अलावा एक ही परिवार में दो लोग एक साथ किस्त का फायदा ले रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 8
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में सरकार इसको लेकर सख्त है और अपात्र लोग जिन्होंने फर्जी किस्त का लाभ उठाया है, उनको सरकार द्वारा नोटिस भेजा जा रहा है। यही नहीं इस फर्जीवाड़े के चलते कई लोगों की जेल जाने तक की स्थिति आ गई है।
विज्ञापन

6 of 8
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : istock
ऐसे में अगर आपके आस-पास कोई गलत तरीके से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहा है, तो उसे ऐसा करने से रोकें। इसके अलावा उनसे कहें कि उन्होंने अब तक जो भी रकम इस योजना के अंतर्गत ली है। उसे वापिस कर दें।
विज्ञापन

7 of 8
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : istock
 अगर आप पीएम किसान योजना के अंतर्गत पैसों को रिफंड करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना है।
विज्ञापन

8 of 8
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : istock
उसके बाद आपको स्क्रीन पर दाईं तरफ छोटे-छोटे बॉक्स दिखेंगे। यहां रिफंड ऑनलाइन के विकल्प का चयन करें। उसके बाद आपको आगे के प्रोसेस को पूरा करना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें