देश के किसानों के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं में से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसके तहत किसानों को सरकार की तरफ से सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। ये रकम तीन किस्तों में सीधे लाभार्थी किसान के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 10वीं किस्त तक का पैसा किसानों दे दिया गया है, जिसके बाद अब सभी किसानों को 11वीं किस्त के पैसे का इंतजार है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अप्रैल महीने में 11वीं किस्त किसी भी तारीख को आ सकती है। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा वरना योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको परेशानी हो सकती है, साथ ही आपसे लाभ का पैसा वापस भी लिया जा सकता है।