फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अगर अब तक अपडेट नहीं करवाया मोबाइल नंबर तो तुरंत ऐसे करवाएं, वरना अटक सकती है 20वीं किस्त

Thu, 20 Mar 2025 10:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Nidhi: अगर आप भी पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाली किस्त का लाभ चाहते हैं, तो अपने मोबाइल नंबर को ध्यान से अपडेट करवा लें।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना से जुड़े किसान ऐसे करवा सकते हैं अपना मोबाइल नंबर अपडेट। - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Samman Nidhi Mobile Number Update: जब हम किसी सरकारी योजना से जुड़ते हैं तो आवेदन से लेकर इस योजना में बने रहने और लाभ लेने के लिए हमें कई तरह के दस्तावेजों का काम पड़ता रहता है। यही नहीं, कई बार हमें अपना आधार कार्ड या केवाईसी जैसे काम अलग-अलग समय पर करवाने पड़ते हैं। जैसे, बात अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की करें तो इस योजना से अगर आप जुड़े हैं तो आपका मोबाइल नंबर अपडेट होना भी जरूरी हो जाता है।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: किसानों को है बेसब्री से 20वीं किस्त का इंतजार, जानें कौन से किसान रह सकते हैं वंचित

अगर आपने अब तक अपने मोबाइल नंबर को अपडेट नहीं करवाया है या आपने नया मोबाइल नंबर लिया है तो आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे इसे अपडेट करवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप मोबाइल नंबर अपडेट करवाने का तरीका जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना से जुड़े किसान ऐसे करवा सकते हैं अपना मोबाइल नंबर अपडेट। - फोटो : Adobe Stock
मोबाइल नंबर अपडेट करवाने का ये है तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आपका मोबाइल नंबर भी पीएम किसान योजना से लिंक नहीं है तो आप इसे अपडेट करवा सकते हैं
  • आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होता है
  • यहां पर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको थोड़ा नीचे की तरफ आना है और यहां पर दिए हुए 'अपडेट मोबाइल नंबर' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना से जुड़े किसान ऐसे करवा सकते हैं अपना मोबाइल नंबर अपडेट। - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • अब आपके सामने मोबाइल अपडेट करने के लिए कुछ चीजें भरने के लिए आएगा
  • जहां पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर में से किसी एक को चुनना होता है
  • इसके बाद आपने अगर आधार चुना है तो आधार नंबर भरें और अगर रजिस्ट्रेशन नंबर चुना है तो वो भर दें

4 of 5
पीएम किसान योजना से जुड़े किसान ऐसे करवा सकते हैं अपना मोबाइल नंबर अपडेट। - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • अब आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखाई देगा जिसे यहां पर भर दें
  • इसके बाद आपको यहां पर 'सर्च' वाले बटन पर क्लिक करना होता है
  • फिर आपके सामने 'एडिट' का ऑप्शन आएगा जिस पर आपको क्लिक करना है
  • अब यहां पर आप अपना नया मोबाइल नंबर भर दें और फिर इसे अपडेट कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना से जुड़े किसान ऐसे करवा सकते हैं अपना मोबाइल नंबर अपडेट। - फोटो : Adobe Stock
जान लीजिए किन चीजों के लिए अपडेट करवाना होता है मोबाइल नंबर:-
  • योजना से जुड़ी कोई भी अपडेट आपके मोबाइल नंबर पर आती रहती है
  • ई-केवाईसी के लिए मोबाइल नंबर चाहिए होता है
  • किस्त से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए मोबाइल नंबर चाहिए होता है आदि।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें