फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या अब तक नहीं आई आपके खाते में 17वीं किस्त? तो इन हेल्पलाइन से ले सकते हैं मदद

Thu, 20 Jun 2024 10:50 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की हेल्पलाइन क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala
Helpline Numbers For PM Kisan Yojana Beneficiaries: किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के जरिए गरीब एवं जरूरतमंद किसानों की आर्थिक मदद करने का प्रावधान है। योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और फिर इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। ऐसे में इस बार 17वीं किस्त जारी की गई। बीती 18 जून को पात्र किसानों के बैंक खाते में 17वीं किस्त के पैसे भेजे गए, लेकिन कई किसान ऐसे भी हो सकते हैं जिन्हें अब तक किस्त का लाभ नहीं मिला है। अगर आपको भी किस्त का लाभ अब तक नहीं मिला है तो आप योजना की हेल्पलाइन पर संपर्क करके किस्त न आने का कारण जान सकते हैं और उचित मदद पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं योजना के हेल्पलाइन नंबर्स क्या हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की हेल्पलाइन क्या हैं? - फोटो : Istock
  • दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी जाकर पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त जारी की। इस किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को दिया गया। इसके लिए सरकार ने लगभग 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे खर्च किए।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की हेल्पलाइन क्या हैं? - फोटो : istock
किसानों के लिए ये हैं कुछ हेल्पलाइन नंबर्स:-
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपको अब तक 17वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है तो ऐसे में आप अपनी किस्त की स्थिति जान सकते हैं या योजना के बारे में कुछ और भी जानना हो तो आप योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल करके उचित मदद ले सकते हैं
  • योजना के कुछ लैंडलाइन नंबर्स भी हैं जिन पर कॉल करके आप अपनी किस्त के बारे में जान सकते हैं। ये नंबर हैं 011-23381092, 23382401

4 of 5
पीएम किसान योजना की हेल्पलाइन क्या हैं? - फोटो : istock
  • आप अगर योजना से जुड़े हैं और किस्त या कुछ और जानकारी योजना के बारे में चाहते हैं तो आप योजना की हेल्पलाइन पर मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको  हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करना होता है
  • योजना का एक और नंबर है जिस पर कॉल किया जा सकता है और ये पीएम किसान योजना का टोल फ्री नंबर 18001155266 है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की हेल्पलाइन क्या हैं? - फोटो : istock
  • अगर आपको योजना से जुड़ी कोई जानकारी लेनी है या कुछ और जानना है तो आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 0120-6025109 पर कॉल कर सकते हैं
  • हेल्पलाइन नंबर्स और टोल फ्री नंबर के अलावा योजना की एक ईमेल आईडी भी है और योजना की आधिकारिक ईमेल आईडी है pmkisan-ict@gov.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें