फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना में आवेदन से पहले जरूर देख लें पात्रता सूची, जान पाएंगे आप पात्र हैं या नहीं

Wed, 19 Jun 2024 05:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम आवास योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Amar Ujala
Pradhan Mantri Awas Yojana Eligibility Criteria List in Hindi: क्या आप जानते हैं कि शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी सरकारी योजनाएं चल रही हैं? अगर नहीं तो जान लें कि केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक कई तरह की योजनाओं के जरिए पात्र, जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचा रही है। जैसे- केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना चलाकर लोगों को घर बनाने के लिए मदद करती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना के तहत घर बनवाना चाहते हैं तो आपको आवेदन से पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। इससे आप जान पाएंगे कि आप पात्र हैं या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम आवास योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : istock
इस बात का विशेष ध्यान दें
  • दरअसल, अगर आप पीएम आवास योजना के तहत पक्के घर के लिए आवेदन करने जा रहे हैं तो पहले एक बात जान लें कि आवेदनकर्ता का भारत का नागरिक होना जरूरी है। साथ ही आपकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम आवास योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : istock
कौन लोग हैं योजना के लिए पात्र?
  • बात अगर पात्रता की करें, तो पात्रता सूची के मुताबिक, जिन लोगों के पास बीपीएल कार्ड है वे इस योजना से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा अगर आपकी आय निम्न आय है या आपके पास आवासीय इकाई नहीं है तो भी आप योजना के लिए पात्र माने जाते हैं।

4 of 5
पीएम आवास योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : istock
इन नियम व शर्तों को जान लें:-
  • इकोनॉमिक वीकर सेक्शन यानी ईडब्ल्यूएस में आवेदन करने वालों की सालाना आय 0-3 लाख रुपये के बीच होनी चाहिए
  • लोअर इनकम ग्रुप यानी एलआईजी में अगर आप आवेदन कर रहे हैं, तो आपकी सालाना आय 3-6 लाख रुपये के बीच होनी चाहिए
  • मिडिल इनकम ग्रुप 1 यानी एमआईजी 1 में आवेदन के लिए सालाना आय 6-12 लाख रुपये होनी चाहिए
  • जबकि, मिडिल इनकम ग्रुप 2 यानी एमआईजी 2 में आवेदन के लिए 12-18 लाख रुपये के बीच सालाना आय होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम आवास योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : istock
ये लोग नहीं कर सकते आवेदन:-

पीएम आवास योजना के अंतर्गत जो लोग लाभ नहीं ले सकते यानी जो लोग योजना के लिए अपात्र हैं, उनमें ये लोग शामिल हैं...
  • जो लोग टैक्स भरते हैं
  • जिनकी सरकारी नौकरी है या परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी है
  • जो किसी कंपनी का मालिक हैजिसका पहले से शहरी या ग्रामीण इलाके में पक्का मकान हो
  • जिनकी सालाना आय तय लिमिट से ज्यादा हो आदि।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें