16th Installment of PM Kisan Samman Nidhi: अलग-अलग वर्गों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं देश में चल रही हैं। जैसे- बात अगर किसानों की करें, तो केंद्र सरकार किसानों की अर्थिक मदद करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चला रही है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन अलग-अलग किस्तों में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार 16वीं किस्त जारी हुई, लेकिन कई किसान ऐसे भी रहे जिन्हें किस्त का लाभ नहीं मिला। इसलिए अगर आप भी इस सूची में शामिल हैं, तो आप योजना के हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल करके उचित मदद पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये नंबर्स क्या हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...