PM Kisan Yojana Update: हमारे देश में कई तरह की ऐसी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनका लाभ शहरों के अलावा दूर-दराज ग्रामीण इलाकों तक भी पहुंच रहा है। गरीब वर्ग के लोग इन योजनाओं का भरपूर लाभ भी उठा रहे हैं। कोई पेंशन योजना का लाभ ले रहा है, तो कोई राशन योजना का और कोई किसी अन्य योजना द्वारा आर्थिक मदद ले रहा है। ऐसी ही एक योजना किसानों के लिए केंद्र सरकार चलाती है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना का लाभ उन किसानों को दिया जाता है, जो गरीब तबके से आते हैं। वहीं, जिन किसानों ने इस योजना में आवेदन किया है वो किसान अपने आवेदन की स्थिति से लेकर मिलने वाली किस्त समेत कई जानकारी जानना चाहते हैं। तो चलिए आपको एक नंबर के बारे में बताते है, जिससे आप इन सबके बारे में पता लगा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...