PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र सरकार कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी इनमें से एक है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने कुछ सालों पहले की थी। इसका उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करके उनके समक्ष खेती किसानी करते समय आने वाली आर्थिक दिक्कतों को कम करना है। केंद्र सरकार अपनी इस योजना के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर कर रही है। इस राशि को हर चार महीने के अंतराल पर दो हजार रुपये की किस्त के जरिए किसानों के खाते में भेजा जाता है। देश भर में करोड़ों किसान भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन करके लाभ उठा रहे हैं। अगर आप भी भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम इस खबर के माध्यम से आपको उन लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं।