फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या पति-पत्नी दोनों को मिलता है पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ? जानिए क्या कहता है नियम

Tue, 05 Dec 2023 11:14 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में करोड़ों किसान केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। भारत सरकार की इस योजना का उद्देश्य देश में किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करके उनकी आय में वृद्धि करनी है। सरकार इस योजना के अंतर्गत हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता गरीब किसानों को प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर खूंटी, झारखंड में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को जारी किया था। अक्सर देश में कई किसानों का यह सवाल रहता है कि क्या प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में किसान पति-पत्नी दोनों लोग उठा सकते हैं? अगर आपका भी यही सवाल है, तो ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility - फोटो : iStock
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक परिवार में केवल एक सदस्य ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकता है। इस कारण एक परिवार में किसान पति-पत्नी दोनों को पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलेगा।  
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility - फोटो : iStock
अगर एक परिवार में किसान पति के साथ पत्नी भी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करती है। ऐसे में उसके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी इस जानकारी के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। 

PM Kisan Yojana: हर महीने किसानों को सरकार देगी 3 हजार रुपये, योजना में आवेदन करने से पहले जरूर जान लें ये बात

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility - फोटो : Istock
वे किसान जिनके खाते में अभी तक 15वीं किस्त नहीं आई है। उसकी प्रमुख वजह योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन न कराना है। अगर आपने अभी तक योजना में इन दोनों जरूरी कार्यों को नहीं कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility - फोटो : Istock
ऐसे में आपको तुरंत इन दोनों जरूरी कार्यों को करा लेना चाहिए। इसके अलावा वे किसान जिन्होंने स्कीम में रजिस्ट्रेशन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी को दर्ज किया था। इस कारण भी आपके खाते में 15वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें