15th Installment of PM Kisan Yojana: अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो जाहिर है आपको 15वीं किस्त का लाभ मिल चुका होगा। दरअसल, डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खाते में किस्त के 2-2 हजार रुपये भेजे गए। दरअसल, इस योजना का लाभ जरूरतमंद और गरीब वर्ग के उन किसानों को मिलता है, जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। ऐसे में 15 नवंबर 2023 को पात्र किसानों के बैंक खाते में 15वीं किस्त भेजी गई, लेकिन इस दौरान कई किसान ऐसे भी रहे जिनको अब तक इस किस्त के पैसे नहीं मिले हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि आखिर इन किसानों को अब तक किस्त के पैसे क्यों नहीं मिले और क्या इन्हें अभी भी अटकी हुई किस्त मिल सकती है या नहीं? तो चलिए इन सवालों का जवाब जानने की कोशिश करते हैं।