फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या एक परिवार के सभी सदस्य उठा सकते हैं पीएम किसान योजना का लाभ? जानिए क्या है नियम

Sun, 07 Apr 2024 11:10 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को किसानों के खाते में तीन किस्तों के माध्यम से जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत किसानों के खाते में दो हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर किया जाता है। अब तक सरकार किसानों के खाते में कुल 16 किस्तें भेज चुकी है। हाल ही में महाराष्ट्र में आयोजित एक खास कार्यक्रम में केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त के पैसों को जारी किया था। अक्सर कई किसानों का सवाल रहता है कि क्या एक परिवार में सभी सदस्य पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक परिवार में केवल एक सदस्य ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
अगर एक परिवार में एक से अधिक सदस्य स्कीम में आवेदन करते हैं। ऐसे में उनके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। इस कारण एक परिवार में सभी सदस्य इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकते हैं। 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जून या जुलाई महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में आपको जल्द से जल्द योजना में अपनी ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करा लेना चाहिए। 

Ayushman Card: क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड? एक क्लिक में यहां करें चेक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें