PM Kisan Yojana: हर साल राज्य सरकारें और केंद्र सरकार सरकारी योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च करती हैं। ऐसा इसलिए ताकि असल में जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। इनमें बीमा, राशन, आवास, पेंशन, शिक्षा, भत्ता देने जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल हैं और ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। हर किसान चाहता है कि उसे किस्त का लाभ मिले, लेकिन इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना है क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती आपको चपत तक लगवा सकती है। तो चलिए जानते हैं कि किसानों को कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए। वरना वो ठगी का शिकार हो सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...