फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: अगर रास्ते में किसी पुलिस वाले ने खींच ली है गाड़ी की फोटो, तो ऐसे करें चेक चालान कटा है या नहीं

Tue, 30 May 2023 08:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऑनलाइन चालान कैसे चेक करें? - फोटो : istock
Check Challan Status: आप दफ्तर जाने के लिए, स्कूल-कॉलेज जाने के लिए, मार्केट जाने के लिए या कहीं अन्य जगह पर जाने के लिए अपने दोपहिया या चार पहिया वाहन से यात्रा तो करते ही होंगे? जब भी गाड़ी चलाएं, तो हमें सड़क यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। रेड लाइट पार नहीं करनी चाहिए, चार पहिया में सीट बेल्ट और दोपहिया में हेलमेट पहनना चाहिए, गाड़ी को तय स्पीड में ही चलाना चाहिए आदि। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो आपका चालान तक कट जाता है और अब तो चालान कटने का तरीका भी बदल गया है। अब जगह-जगह कैमरे लग गए हैं, जिनसे चालान कटता है या फिर खुद ट्रैफिक पुलिस वाले गाड़ी की फोटो क्लिक करके चालान काट देते हैं। अगर आपकी गाड़ी की भी कभी फोटो क्लिक हुई है, तो आप घर बैठे ही ये जान सकते हैं कि आपका चालान कटा है या नहीं। तो चलिए ये तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ऑनलाइन चालान कैसे चेक करें? - फोटो : istock
चालान ऐसे कर सकते हैं चेक:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी चेक करना चाहते हैं कि आपका कभी चालान कटा है या नहीं
  • इसके लिए आपको आधिकारिक पोर्टल echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जाना है
  • फिर आपसे आगे कुछ जानकारी मांगी जाएंगी
विज्ञापन

3 of 5
ऑनलाइन चालान कैसे चेक करें? - फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan
स्टेप 2
  • आपसे आपका गाड़ी नंबर, चेसिस नंबर और इंजन नंबर जैसी जरूरी जानकारियां मांगी जाएंगी
  • आपको ये सब जानकारियां यहां दर्ज करनी है
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भी यहां भर दें

4 of 5
ऑनलाइन चालान कैसे चेक करें? - फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan
स्टेप 3
  • जैसे ही आप कैप्चा कोड भर देंगे, तो फिर आपको गेट डिटेल पर क्लिक कर देना है
  • फिर आपके सामने जानकारी आएगी कि अगर आपका चालान कटा है, तो यहां उसकी पूरी जानकारी आ जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑनलाइन चालान कैसे चेक करें? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अगर आपका चालान नहीं कटा है, तो यहां पर कोई चालान नहीं आएगा
  • मान लीजिए अगर आपका चालान कटा है, तो आप उसका पीडीएफ डाउनलोड करके ये जान सकते हैं कि आपका चालान किस लिए कटा है और क्या ये सही कटा है
  • आप इस चालान को यहीं से ऑनलाइन तरीके से भर भी सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें