फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अभी भी है मौका, किसान अगर ठीक कर लें ये गलतियां, तो मिल सकती है अटकी हुई 14वीं किस्त

Tue, 08 Aug 2023 11:23 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्या किसानों को अभी भी मिल सकती है अटकी हुई 14वीं किस्त? - फोटो : Istock
PM Kisan Yojana: देश में चलने वाली योजनाओं के जरिए लगभग हर एक वर्ग को लाभ पहुंचाया जाता है। जैसे- किसानों के लिए राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। इन योजनाओं के जरिए किसानों की आर्थिक मदद की जाती है और खेती के लिए जरूरी सामान भी दिया जाता है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को केंद्र सरकार हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद करती है। वहीं, इस पैसे को साल में तीन किस्तों में 2-2 हजार रुपये के रूप में दिया जाता है। बीती 27 जुलाई को 14वीं किस्त जारी की गई, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जो कुछ गलतियों के कारण अब तक किस्त प्राप्त नहीं कर पाए हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो अपनी इन गलतियों को ठीक करके अटकी हुई 14वीं किस्त पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये गलतियां कौन सी हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्या किसानों को अभी भी मिल सकती है अटकी हुई 14वीं किस्त? - फोटो : istock
  • दरअसल, किसानों के लिए ये जानना जरूरी है कि जिन्हें 14वीं किस्त अब तक नहीं मिली है, उनके कुछ काम अधूरे रह गए हैं और इसी वजह से उन्हें अब तक किस्त का लाभ नहीं मिला है। इसमें पहला काम ई-केवाईसी है, जिन किसानों ने ये नहीं करवाई है। उन्हें अब तक किस्त नहीं मिली है।
विज्ञापन

3 of 5
क्या किसानों को अभी भी मिल सकती है अटकी हुई 14वीं किस्त? - फोटो : istock
  • ऐसे में अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं, तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर में जाकर या खुद किसान पोर्टल pmkisan.gov.in से ई-केवीईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा अपने बैंक से भी इस काम को करवा सकते हैं। 

4 of 5
क्या किसानों को अभी भी मिल सकती है अटकी हुई 14वीं किस्त? - फोटो : istock
  • इसके अलावा अगर आपके फॉर्म में कोई गलती है, जैसे- आपके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी गलत है या आपके आधार कार्ड की जानकारी गलत है आदि। तो ऐसी स्थितियों में भी आप किस्त से वंचित रह सकते हैं। इसलिए इन कामों को तुरंत ठीक करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या किसानों को अभी भी मिल सकती है अटकी हुई 14वीं किस्त? - फोटो : istock
  • ऐसे में अगर आप इन सभी कामों को करवा लेते हैं, तो आपको अटकी हुई 14वीं किस्त मिल सकती है। इससे पहले भी 13वीं किस्त उन लोगों को बाद में मिली, जिनके कुछ काम अधूरे रह गए थे, और जैसे ही ये काम किसानों ने पूरे करवा लिए तो उन्हें किस्त का लाभ मिल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें