PM Kisan Nidhi Yojana: आज का दिन देशवासियों के लिए बेद खास है क्योंकि आज देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पूर्ण बजट पेश करेंगी। सभी को उम्मीद है कि उनके लिए इस बजट में कुछ न कुछ हो सकता है। वहीं, देश का अन्नदाता यानी किसान को भी इस बजट से काफी आस है। दरअसल, भारत सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है और इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये का आर्थिक लाभ दिया जाता है। इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। ऐसे में चर्चा इस बात की भी है कि इस किस्त को बढ़ाया जा सकता है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि क्या किसानों को सरकार बजट में ये तोहफा दे सकती है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...