फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या आपको मिलेंगे 20वीं किस्त के पैसे या नहीं? किसान ऐसे करें चेक

Wed, 02 Apr 2025 11:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

20th Kist Kab Aa Sakti Hai: पीएम किसान योजना के अंतर्गत 19 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 20वीं किस्त की है जिसका किसानों को इंतजार है। आप अपना स्टेटस चेक कर पता लगा सकते हैं कि आपको ये लाभ मिलेगा या नहीं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची कैसे देख सकते हैं? - फोटो : Freepik
PM Kisan Samman Nidhi: भारत सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिनके जरिए सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में आर्थिक लाभ भेजा जाता है। इसमें कई अलग-अलग योजनाएं शामिल हैं जिनमें से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को देने का प्रावधान है।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: चाहिए 20वीं किस्त तो ध्यान से करवा लें ये काम, वरना अटक सकते हैं पैसे

अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ ले सकते हैं। इसी क्रम में इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है जिसके बारे में आप चेक कर सकते हैं कि क्या आपको ये लाभ मिलेगा या नहीं। तो चलिए जानते हैं किसान कैसे चेक कर सकते हैं कि उनको 20वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची कैसे देख सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कब जारी होगी 20वीं किस्त?
  • दरअसल, अब तक पीएम किसान योजना के अंतर्गत कुल 19 किस्त जारी हो चुकी है और अब अगली बारी 20वीं किस्त की है। यहां ये जान लें कि योजना की हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। आप इसको ऐसे समझिए कि 18वीं किस्त अक्तूबर माह में जारी हुई थी और फिर 19वीं किस्त फरवरी में जारी हुई।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची कैसे देख सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • 18वीं और 19वीं किस्त के बीच का अंतराल चार महीने का है और इससे पहले बाकी किस्तें भी चार-चार महीने के अंतराल पर ही जारी हुईं। इस हिसाब से माना जा रहा है कि 20वीं किस्त जून में जारी हो सकती है क्योंकि चार महीने का समय जून में पूरा हो रहा है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

4 of 5
पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची कैसे देख सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
क्या आपको मिलेगी 20वीं किस्त?

पहला स्टेप
  • अगर आपको भी ये चेक करना है कि क्या आपको 20वीं किस्त मिल पाएगी या नहीं तो इसके लिए आपको अपना स्टेटस चेक करना होता है
  • इसके लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट Pmkisan.gov.in पर जाना है या आप योजना की किसान एप पर भी जा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची कैसे देख सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • यहां पर आपको 'Beneficiary List' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है जिसके बाद आपको अपना राज्य चुनना है
  • फिर अपना जिला, सब-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें
  • इसके बाद आपको 'Get Report' वाले बटन पर क्लिक करना है और ऐसा करते ही आपके सामने बेनिफिशियरी लिस्ट आ जाएगी, अगर आपका नाम इस सूची में है तो आपको किस्त का लाभ मिलता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें