Flat Buying Tips: इस दौड़ती-भागती जिंदगी में हर कोई लेना तो अपना घर चाहता है, लेकिन कई लोगों का ये सपना सपना ही रह जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज के समय में प्रॉपर्टी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और वो भी खासतौर पर शहरी इलाकों में घर लेने के लिए लाखों-करोड़ों रुपये चाहिए होते हैं। जमीन से घर तो बहुत ही महंगा पड़ता है, इसलिए लोग फ्लैट लेते हैं। ये प्लॉट वाले घर के मुकाबले कम दाम में पड़ते हैं। इसलिए अगर आप भी किसी सोसायटी में फ्लैट ले रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी हो जाता है। आप अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आपको आगे चलकर दिक्कतें हो सकती हैं, जब आप फ्लैट में रहना शुरू कर देते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं जिनका ध्यान रखना होता है, ताकि हम गलतियों से बच सकें...