फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस महीने आ सकती है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त, यहां जानिए कैसे चेक करें स्टेटस

Sat, 12 Apr 2025 11:23 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

PM Kisan Samman Nidhi Scheme: भारत सरकार किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना किसानों को 6000 रुपये देती है। किसानों को यह रुपये दो-दो हजार की तीन किस्तों में मिलते हैं। चार महीने के अंतराल पर किसानों को एक किस्त जारी की जाती है।
विज्ञापन
1 of 5
इस महीने आ सकती है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Samman Nidhi Scheme: भारत में आधा से ज्यादा आबादी खेती-किसानी पर निर्भर है। केंद्र सरकार की तरफ से किसानों को प्रोत्साहित करने और आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी तरह भारत सरकार ने साल 2019 में किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के जरिए किसानों को हर चार महीने के अंतराल पर साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये यानी कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। 

इस योजना का लाभ लेकर किसान खेती किसानी से जुड़ी अपनी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। सरकार हर किस्त के तहत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर करती है। अब तक सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 19 किस्तों को जारी कर चुकी है। अब किसानों के मन में सवाल है कि आखिर 20वीं किस्त कब जारी होगी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
इस महीने आ सकती है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त - फोटो : Adobe Stock
कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त? 

भारत सरकार किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना किसानों को 6000 रुपये देती है। किसानों को यह रुपये दो-दो हजार की तीन किस्तों में मिलते हैं। चार महीने के अंतराल पर किसानों को एक किस्त जारी की जाती है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त जून के महीने में जारी की जा सकती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
इस महीने आ सकती है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त - फोटो : Adobe Stock
दरअसल, 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर में आयोजित एक खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस स्कीम की 19वीं किस्त जारी की थी। 19वीं किस्त का लाभ मिले एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। चार महीने के अंतराल के बाद जून में पीएम किसान की 20वीं किस्त जारी की जा सकती है। 

PM Kisan Yojana: क्या उन किसानों को भी मिलता है पीएम किसान योजना का लाभ, जो दूसरों की जमीन पर करते हैं खेती?

4 of 5
इस महीने आ सकती है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त - फोटो : Adobe Stock
अगर पीएम किसान सम्मान निधि योजना किस्त के बारे में चेक करना चाहते हैं, तो पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस।

PM Kisan: पीएम किसान योजना के लाभार्थी 30 अप्रैल से पहले जरूर करा लें ये काम, वरना अटक सकती है 20वीं किस्त
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस महीने आ सकती है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त - फोटो : Adobe stock
ऐसे चेक करें स्टेटस

सबसे पहले किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं। 

होम पेज पर 'Know Your Status' ऑप्शन पर क्लिक करें। 

इसके बाद एक नया विंडो खुल जाएगा। 

यहां आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। 

इसके बाद आपको Get OTP पर क्लिक करना होगा। 

OTP दर्ज करते ही आपका अपना स्टेटस नजर जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें