फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: गर्मी में घूम आइए थाईलैंड, सिर्फ इतने रुपये में आईआरसीटीसी करा रहा यात्रा

Fri, 11 Apr 2025 07:46 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IRCTC Tour Package For Thailand: यहां के नीले समुद्र, सुंदर बीच और हरे भरे पहाड़ थाईलैंड की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। थाईलैंड की खूबसूरती यहां की प्राकृतिक सुंदरता में ही नहीं रची बसी है बल्कि यहां के रंग बिरंगे बाजारों और शहरों में भी है।
विज्ञापन
1 of 5
आईआरसीटीसी थाईलैंड टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock
IRCTC Tour Package For Thailand: अगर आप इस गर्मी के सीजन में किसी शानदार जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पैकेज के अंतर्गत आपको थाईलैंड में घुमाया जाएगा। थाईलैंड दक्षिण पूर्व एशिया का सुंदर और सांस्कृतिक रूप से काफी समृद्ध देश है। यहां के नीले समुद्र, सुंदर बीच और हरे भरे पहाड़ थाईलैंड की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। थाईलैंड की खूबसूरती यहां की प्राकृतिक सुंदरता में ही नहीं रची बसी है बल्कि यहां के रंग बिरंगे बाजारों और शहरों में भी है। थाईलैंड की यही चीजें देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। इस कारण आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
आईआरसीटीसी थाईलैंड टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कुल 4 रातों और 5 दिनों तक घूमने का मौका मिल रहा है। यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको प्लेन में सफर करने को मिलेगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम THRILLING THAILAND है। 
विज्ञापन

3 of 5
आईआरसीटीसी थाईलैंड टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 25 अप्रैल, 2025 को कोलकाता से हो रही है। पैकेज के अंतर्गत आपको पटाया और बैंकॉक में घुमाया जाएगा। यात्रा करते समय आपको खाने-पीने से लेकर ठहरने की चिंता नहीं करनी है। 

PM Kisan Yojana: क्या उन किसानों को भी मिलता है पीएम किसान योजना का लाभ, जो दूसरों की जमीन पर करते हैं खेती?

4 of 5
आईआरसीटीसी थाईलैंड टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी द्वारा इन सभी चीजों का पर्याप्त बंदोबस्त किया जाएगा। इस टूर का पैकेज कोड EHO030U है। वहीं बात किराए की करें तो अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं ऐसे में आपको 54,700 रुपए खर्च करने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईआरसीटीसी थाईलैंड टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock
दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 47,800 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 47,800 रुपये किराए के रूप में देना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें