PM Kisan Yojana: देश में करोड़ों किसानों की आजीविका का मुख्य स्त्रोत कृषि से जुड़ा है। हालांकि, देश में आज भी कई किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को खेती किसानी करने से लेकर जीवन में गुजर बसर करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी इनमें से एक है।
इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक मदद को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत दो हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में भेजी जाती है।