PM Vishwakarma Yojana: केंद्र और राज्य सरकारें गरीब लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करके उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर भारत सरकार ने देश के गरीब शिल्पकारों और कारीगरों के लिए एक बेहद ही शानदार योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है।
इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर देश के गरीब शिल्पकारों और कारीगरों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने और उनकी उत्पादकता को बढ़ाने के लिए की गई है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलते हैं। आइए जानते हैं -