फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस दिन सरकार जारी कर सकती है पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त, जानिए क्या है अपडेट

Sat, 17 Aug 2024 12:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देशभर के करोड़ों किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि नामक शानदार योजना का संचालन कर रही है। अपनी इस महत्वाकांक्षी स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार हर साल देश के गरीब किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को एक साल में तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत दो हजार रुपये की राशि चार महीनों के अंतराल पर किसानों के खाते में भेजी जाती है। देशभर के करोड़ों किसानों को भारत सरकार अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18 किस्तों का लाभ दे चुकी है। हाल ही में वाराणसी में आयोजित एक खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना की 17वीं किस्त को जारी किया था। 17वीं किस्त को जारी हुए 1 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। अब देशभर के करोड़ों किसानों को 18वीं किस्त का इंतजार है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : istock
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि भारत सरकार कब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त को जारी कर सकती है? ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।



Govt Scheme: मजदूर 2 रुपये से भी कम की बचत करके इस स्कीम में करें निवेश, मिलेगी हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त को आने वाले अक्तूबर महीने में जारी कर सकती है। गौर करने वाली बात है कि सरकार ने 18वीं किस्त के पैसों को जारी करने को लेकर किसी प्रकार का अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
योजना में भारत सरकार ने ई-केवाईसी और भू-सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। वे किसान जिन्होंने अभी तक इन दोनों जरूरी कार्यों को नहीं कराया है उनको आने वाली 18वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। स्कीम का लाभ पाने के लिए आपको इन दोनों जरूरी कार्यों को पूरा करा लेना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक शानदार स्कीम है। इस स्कीम को खासतौर पर देश के गरीब किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है।

Indian Railways: क्या आप जानते हैं भारत की सबसे धीमी चलने वाली ट्रेन कौन सी है? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें