फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 18वीं किस्त, किसान तुरंत करा लें ये जरूरी काम वरना नहीं मिलेगा लाभ

Sun, 08 Sep 2024 12:50 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment - फोटो : Freepik
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment: केंद्र और राज्य सरकारें देश में किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले भारत सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि नामक एक शानदार योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का लाभ देश के गरीब और सीमांत किसानों को मिल रहा है। इस योजना का उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करके उनकी खेती की लागत को कम करना और उत्पादन क्षमता को बढ़ाना है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत सरकार किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजती है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment - फोटो : Freepik
प्रत्येक किस्त को चार महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 17 किस्तों को जारी किया जा चुका है। जून महीने में वाराणसी में आयोजित एक खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment - फोटो : Freepik
17वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद से देश के करोड़ों किसानों को अब 18वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त को अक्तूबर महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक इसको लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment - फोटो : istock
देशभर में जो किसान गलत ढंग से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं उनके प्रति सरकार काफी सख्त है। इस कारण सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment - फोटो : istock
अगर आप जल्द से जल्द ये दोनों जरूरी कार्य नहीं कराते हैं तो आपको स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय किसी प्रकार की कोई गलत जानकारी दर्ज की थी उन्हें भी अगली आने वाली 18वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 18वीं किस्त का लाभ पाने के लिए आपको जल्द से जल्द योजना में दर्ज गलत जानकारी को ठीक करा लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें