फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस दिन जारी हो सकती है 18वीं किस्त, क्या किसान पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं योजना का लाभ?

Mon, 19 Aug 2024 11:45 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देशभर के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। सरकार अपनी इस महत्वाकांक्षी स्कीम के अंतर्गत हर साल देश के गरीब किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। देशभर के करोड़ों किसान भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम का लाभ ले रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले जून महीने में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त को जारी किया था। किस्त को जारी हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। ऐसे में देशभर के करोड़ों किसानों को अब 18वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। अगर आप यह जानना चाहते हैं भारत सरकार कब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त को जारी कर सकती है? ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त को अगले अक्तूबर महीने में जारी कर सकती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की प्रत्येक किस्त को चार महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। 

विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
भारत सरकार ने 17वीं किस्त के पैसों को जून महीने में जारी किया था। इस कारण संभावना जताई जा रही है कि 18वीं किस्त अक्तूबर महीने में जारी हो सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक इसको लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
अक्सर कई किसानों का सवाल रहता है कि क्या एक परिवार में किसान पति और पत्नी दोनों लोग एक साथ पीएम किसान योजना का लाभ ले सकते हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक परिवार में किसान पति-पत्नी दोनों लोग एक साथ इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ परिवार में उसी सदस्य को मिलता है, जिसके नाम पर जमीन रजिस्टर्ड है। एक परिवार में केवल एक सदस्य ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें