फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment Tips: 8 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 1.2 करोड़, जानिए कैसे?

Sun, 18 Aug 2024 06:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mutual Fund Investment - फोटो : Istock
Mutual Fund Investment: अगर आप लंबी समयावधि के लिए किसी अच्छी जगह निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि आज की इस बढ़ती महंगाई के दौर में कई लोग अपने बचत के पैसों को बैंक में ही बचाकर रखते हैं या उसको एफडी में निवेश करते हैं। हालांकि, निवेश के इन क्षेत्रों में ज्यादा रिटर्न नहीं मिलता है। अगर आप लॉन्ग टर्म निवेश करके अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं तो आपके लिए म्यूचुअल फंड स्कीम एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। विशेषज्ञों की मानें तो म्यूचुअल फंड स्कीम्स लॉन्ग टर्म में अच्छा प्रदर्शन करती हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं कैसे आप 8 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में 1.2 करोड़ रुपये इकट्ठा कर सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
Mutual Fund Investment - फोटो : Istock
इसके लिए सबसे पहले आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में अपनी एसआईपी बनवानी है। एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने 8 हजार रुपये का निवेश करना है।
विज्ञापन

3 of 5
Mutual Fund Investment - फोटो : Istock
8 हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 25 सालों तक करना है। निवेश करते समय आपको इस बात की उम्मीद भी रखनी होगी कि आपके निवेश पर हर साल 11 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। 

4 of 5
Mutual Fund Investment - फोटो : Istock
अगर रिटर्न आपकी उम्मीदों के अनुरूप मिलता है। इस स्थिति में आप 25 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय 1.2 करोड़ रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकेंगे। इन पैसों से आप अपने भविष्य की जिंदगी को आर्थिक रूप से स्वतंत्र होकर जी सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund Investment - फोटो : Istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें