फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या आपके खाते में आएंगे 17वीं किस्त के पैसे? इस आसान तरीके से करें पता

Sun, 05 May 2024 01:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इन पैसों को हर साल तीन किस्तों के माध्यम से किसानों के खाते में भेजा जाता है। इस योजना का लाभ मिलने की वजह से देश के गरीब किसानों को अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है। अब तक भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 16 किस्तोंं को जारी कर चुकी है। देशभर के करोड़ों किसानों को 16वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद अब 17वीं किस्त का इंतजार है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उस खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके खाते में 17वीं किस्त के पैसे आएंगे या नहीं। 
विज्ञापन

2 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
अगर आप इस बारे में पता करना चाहते हैं कि आपके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त आएगी या नहीं? ऐसे में आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। इस बारे में पता करने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको फार्मर कॉर्नर में बेनिफिशियरी लिस्ट का विकल्प दिखाई देगा। आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस प्रोसेस को करने के बाद आपको राज्य, जिले, तहसील, ब्लॉक, गांव आदि जरूरी जानकारी को दर्ज करना होगा। 

4 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
इन सभी डिटेल्स को फिल करने के बाद आपको गेट रिपोर्ट के बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद आप लाभार्थी सूची में अपने नाम को आसानी से चेक कर सकते हैं। अगर इस सूची में आपका नाम है। ऐसे में आपको स्कीम का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त के पैसों को लोकसभा चुनावों के बाद जून या जुलाई महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।

IRCTC: गर्मी के मौसम में नैनीताल घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लेकर आया है टूर पैकेज, जानिए क्या मिल रही सुविधाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें