फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 16वीं किस्त, इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे

Wed, 06 Dec 2023 11:20 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment: देश में किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने स्तर पर कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार हर साल किसानों को 6 हजार रुपये प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के माध्यम से भेजा जाता है। हर किस्त के अंतर्गत दो हजार रुपये की राशि को किसानों के खाते में भेजा जाता है। हाल ही में 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खूंटी, झारखंड में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को जारी किया था। 15वीं किस्त मिलने के बाद देश के करोड़ों किसान काफी खुश हैं और 16वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत सरकार कब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को जारी कर सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment - फोटो : Istock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो केंद्र सरकार 16वीं किस्त के पैसे को साल 2024 के फरवरी या मार्च महीने में ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि, इसको लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment - फोटो : istock
देश में कई किसान ऐसे हैं, जो गलत ढंग से इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस कारण केंद्र सरकार ने योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करना अनिवार्य कर दिया है। 

Investment: बिटिया का भविष्य उज्ज्वल करने के लिए यहां करें निवेश, 5 हजार की बचत दिला सकती है 38.3 लाख

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment - फोटो : Istock
अगर आपने इन दोनों जरूरी कार्य को अब तक नहीं कराया है। ऐसे में आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में आपको जल्द से जल्द इन दोनों कार्य को पूरा करा लेना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment - फोटो : Istock
इसके अलावा जो किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कर रहे हैं। उन्हें योजना में रजिस्ट्रेशन करते समय किसी प्रकार की कोई गलत जानकारी नहीं देनी है। ऐसा करने पर आपका आवेदन रद्द हो सकता है। इस कारण आपको आने वाली 16वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें