PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Kist Kab Aayegi: भारत सरकार देश के गरीब किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नामक एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। अब तक किसानों के खाते में कुल 14 किस्त को ट्रांसफर किया जा चुका है। 14वीं किस्त मिलने के बाद से देश में कई किसान 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने निकलकर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त के पैसों को नवंबर या दिसंबर महीने में जारी कर सकती है।