फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: सिर्फ इतने रुपये में करिए सिंगापुर और मलेशिया की सैर, मिल रही कई शानदार सुविधाएं

Sun, 22 Oct 2023 10:44 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Tour Package: अगर आप किसी खूबसूरत देश में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको सिंगापुर और मलेशिया में घूमने का मौका मिल रहा है। दोनों ही देशों की गिनती दक्षिण एशिया के खूबसूरत देशों में की जाती है। प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा यहां आपको कई मनोरंजक स्थल भी देखने को मिलेंगे। दोनों ही देशों में ऐसी कई शानदार जगहें, जो इनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। यही चीजें देश दुनिया से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस इंटरनेशनल टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम ENCHANTING SINGAPORE AND MALAYSIA है। पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 6 रातों और 7 दिनों तक यात्रा कराई जाएगी। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का कोड ND021 है।

Rapid Rail: कितना हौगा रैपिड रेल का किराया, कैसे करना होगा टिकट को बुक? यहां जानें सबकुछ
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
इस टूर पैकेज की शुरुआत 20 नवंबर, 2023 को दिल्ली से हो रही है। यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको एरोप्लेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा।

Rapid Rail: कितना हौगा रैपिड रेल का किराया, कैसे करना होगा टिकट को बुक? यहां जानें सबकुछ

4 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
सिंगापुर और मलेशिया में आपको बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी आपको कई तरह की सुविधा इस टूर पैकेज के अंदर दे रहा है। यात्रा करते समय आपको किसी भी तरह की चिंता नहीं करनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी द्वारा खाने-पीने से लेकर ठहरने का पूरा बंदोबस्त किया जाएगा। वहीं बात अगर किराये की करें तो अगर आप अकेले इस टूर पैकेज में घूमने जा रहे हैं। ऐसे में आपको 1,63,700 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं दो और तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 1,34,950 रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें