Mutual Fund SIP: नौकरी करते समय हम में से अधिकतर लोग अपने रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को सुरक्षित करने के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग करने लगते हैं। अगर आप अपने रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित नहीं करते हैं। ऐसे में आपको कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी वजह से कई लोग नौकरी के साथ-साथ अपने पैसों की बचत करके उसकी एफडी करा लेते हैं या किसी छोटी बचत योजना में लंबे समय के लिए इन्वेस्ट कर देते हैं। गौर करने वाली बात है कि निवेश के इन क्षेत्रों से हमको अच्छी मात्रा में रिटर्न नहीं मिल पाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको म्यूचुअल फंड निवेश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 1 हजार रुपये महीने का निवेश करके मैच्योरिटी के समय 1.6 करोड़ रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। आइए समझते हैं निवेश के इस गणित के बारे में विस्तार से -