PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment Release Date Update: देश में किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए भारत सरकार लंबे समय से कई योजनाओं का संचालन करती आ रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी इन्हीं योजनाओं में एक है। यह भारत सरकार की किसानों के लिए चलाई जा रही एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस योजना के अंतर्गत सरकार हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। अब तक किसानों के खाते में कुल 14 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। 14वीं किस्त मिलने के बाद से कई किसान 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं और सवाल कर रहे हैं कि भारत सरकार करोड़ों किसानों के खाते में कब तक 15वीं किस्त भेज सकती है? अगर आपका भी यही सवाल है, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -